tirathgarh waterfall


Tirathgarh waterfall ( तीरथगढ़ जलप्रपात Tirathgarh Jalprapat )


तीरथगढ़ वॉटरफॉल (Tirathgarh waterfall) छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में कांगेर घाटी पर स्थित हैं। ये झरने जगदलपुर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में 35 कि.मी. की दूरी पर स्थित हैं । तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ कि सबसे उची झरनों  में  गिनती जाती है | तीरथगढ़ जलप्रपात में 300 फुट ऊपर से पानी नीचे कि तरफ गिरता है | तीरथगढ़ जलप्रपात  को कांकेर घटी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है |
tirathgarh waterfall
tirathgarh waterfall
कांगेर और उसकी सहायक नदीया मनुगा और बहार मिलकर यह विशाल जलप्रपात का निर्माण करती है | विशाल जलराशि के साथ इतनी ऊंचाई से भीषण गर्जना के साथ गिरती सफ़ेद रंग की जलधारा यहां आए पर्यटकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है। और बड जाता है और बार बार इस स्थान पर आने का मन बनाते है|  प्राकृतिक प्रेमियों कि लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है | प्राकृतिक हरियाली के साथ-साथ पिकनिक कि लिए यह स्थान उपयुक्त है |  तीरथगढ़ जलप्रपात को देखने का सबसे अच्छा समय वर्षा के मौसम के साथ-साथ अक्टूबर से अप्रैल तक का है।
tirathgarh waterfall
यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान भी है। जिसमें शिव पार्वती को समर्पित मंदिर है। यहां हजारों पर्यटक और भक्त यहां राज्य और पुरे भारत से तिरथगढ़ वॉटरफॉल के शानदार दृश्य का आनन्द लेने के साथ-साथ मंदिर में प्रार्थना करने के लिए यहां आते हैं।
tirathgarh waterfall

tirathgarh waterfall
tirathgarh waterfall


Tirathgarh waterfall (तीरथगढ़ जलप्रपात)


बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण हमेशा से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। Tirathgarh waterfall में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। 90 के दशक में यहां नूतन, परीक्षित साहनी अभिनीत कस्तूरी  और इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती की मृगया चर्चित रही। इसके बाद नाना पाटेकर, दीप्ति नवल की फिल्म आज की महाभारत, लेकर हाल ही में और आई न्यूटन फिल्म हम दीवाना दिल की शूटिंग बस्तर में हो चुकी है। इसके अलावा उड़िया, कन्नड़ और तेलुगू भाषा की फिल्मों के लिए लोग यहां आते रहे हैं। 

tirathgarh waterfall
tirathgarh waterfall

 कैसे पहुंचे तीरथगढ़ झरना ( Tirathgarh waterfall )-

वायु मार्ग : रायपुर एयरपोर्ट और विशाखापट्नम एयरपोर्ट द्वारा तीरथगढ़ झरने तक पहुंचा जा सकता है। ये दोनों ही एयरपोर्ट यहां से 285 किमी ओर 340 किमी की दूरी पर स्थित हैं। ये दोनों एयरपोर्ट भारत शहरों जैसे बैंगलोर, हैदराबार, कोलकाता और नई दिल्‍ली से अच्‍दी तरह से जुड़ा हुआ है। और रायपुर या विशाखापट्नम से जगदलपुर एयरपोर्ट से आया जा सकता है ,

रेल मार्ग : कोलकाता, विशाखापट्नम और भुवनेश्‍वर जैसे शहरों से जुड़ा है जगदलपुर रेलवे स्‍टेशन जो कि तीरथगढ़ झरने का सबसे निकटतम रेलवे स्‍टेशन है। तीरथगढ़ झरने से जगदलपुर रेलवे स्‍टेशन 35 किमी दूर है और आपको यहां से आसानी से टैक्‍सी मिल जाएगी।

सड़क मार्ग :जगदलपुर छोटा शहर हैmलेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ में ये बुहत लोकप्रिय है। इसलिए ये शहर राज्‍य की राजधानी रायपुर से अच्‍छी तरह से जुड़ा हुआ है। पूरा राज्य सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। राज्य सरकार द्वारा झांसी, इलाहाबाद और कानपुर आदि से यहां के लिए बसें आदि  भी चलती हैं जो कि सीधा आपको जगदलपुर ले आएगा फिर आपको जगदलपुर से तीरथगढ़ के लिए गाड़ी लेना होगा

Comments